केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम भूपेश बघेल ने जवानों को श्रद्धांजली दी.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) के थाना तर्रेम के अंतर्गत हुई पुलिस- नक्सली मुठभेड़ (Police – Naxalite encounter) में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को न्यूनतम 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान एवम सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम कार्यवाही अर्द्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी.
22 जवान शहीद
बता दें कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई. इसमें 22 जवान शहीद हो गए. इस बड़ी घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे. वे जगदलपुर व रायपुर के अलावा बीजापुर के बासागुड़ा कैंप में भी गए. सीएम भूपेश बघेल के साथ लंबी चर्चा की. इस दौरान नक्सलियों से हथियार छोड़ने की शर्त पर वार्ता करने की बात कही. सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने नक्सल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए.

