छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से 7 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा.
Chhattisgarh COVID-19 Update: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में लॉकडाउन लगाने का किया ऐलान. बिलासपुर में 14 अप्रैल तो सरगुजा और सूरजपुर में भी 13 अप्रैल से लगेगा लॉकडाउन.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसको देखते हुए सरकार ने पहले ही 4 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है. रायपुर समेत प्रदेश के 4 जिलों में अभी लॉकडाउन है. संक्रमण की रोकथाम के लिए आज और 3 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सरकार के आदेशों के तहत आगामी 14 अप्रैल से प्रदेश के 7 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है. प्रदेश में हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वायरस संक्रमण की वजह से अब तक प्रदेश में 4654 लोगों की मौत हो चुकी है. अब भी प्रदेश में कोरोना के 68125 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं. खबरों के मुताबिक इनमें से 2800 से अधिक को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. बढ़ते मामलों की वजह से अस्पतालों में बेड कम पड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से निपटने की तमाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.


