Corona: Bhutan created unique record by vaccinated 93% of Adults in just 16 days | Corona Vaccination के मामले में भारत के पड़ोसी देश ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मात्र 16 दिन में 93% Adults को लगाया टीका

थिम्पू: कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के मामलें में नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) ने इजराइल, अमेरिका जैसे कई देशों को पीछे छोड़ दिया है. देश में महज 16 दिनों के भीतर 93 फीसदी वयस्कों (Adults) को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

16 दिन पहले शुरू हुआ था टीकाकरण

वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के पहले दिन से लेकर अब तक टीकाकरण का ग्राफ हर दिन ऊपर की तरफ ही बढ़ रहा है. इसी का नतीजा है कि जिस आंकड़े को छूने के लिए अन्य देशों को महीनों लगे उसे भूटान ने मात्र 16 दिन में ही पार कर लिया. आलम ये हैं कि जहां कुछ देश कोरोना के दोबारा बढ़ते संक्रमण के कारण वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज करने की बात कह रहे हैं, वहीं भूटान ने टीकाकरण अभियान लगभग पूरा होने की कगार पर है जो महज 16 दिन पहले शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें:- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अहम फैसला, देश में तीसरी वैक्सीन को मिली मंजूरी

कुल 8 लाख है देश की आबादी

भारत और चीन के बीच स्थित छोटे से इस हिमालयी देश ने 27 मार्च के बाद से करीब 93 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लगा दिया है. देश की कुल 8 लाख आबादी में से 62 प्रतिशत को टीका लग चुका है. रैपिड वैक्सीनेशन के बाद यह छोटा सा राष्ट्र अब सेशेल्स से थोड़ा ही पीछे है, जिसने अपनी 1,00,000 की आबादी में से 66 प्रतिशत को टीका दे दिया है.

ये भी पढ़ें:- कोरोना: इस राज्य में स्थगित हुईं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

भूटान में लगाई जा रही भारतीय वैक्सीन

कम आबादी के चलते भूटान को रैपिड वैक्सीनेशन में सफलता मिली है, लेकिन इसका श्रेय समर्पित नागरिक स्वयंसेवियों और स्थापित कोल्ड चेन भंडारों को भी जाता है. भूटान को जनवरी में भारत से एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के टीके की 150,000 खुराक मिली थीं. यह भूटान के पास आंई, टीके की पहली खुराक थीं. बहरहाल इनका वितरण बौद्ध ज्योतिष शास्त्र की शुभ तिथियों को देखते हुए मार्च के आखिर में किया गया.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here