अनुमति प्राप्त ऑक्सीजन वाहन एम्बुलेंस के समकक्ष घोषित


अनुमति प्राप्त ऑक्सीजन वाहन एम्बुलेंस के समकक्ष घोषित


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 12, 2021, 21:16 IST

राज्य शासन ने कोरोना बीमारी के रोगियों को समय पर उपचार के लिये अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की आसान उपलब्धता के लिये राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है। अधिसूचना में यह घोषणा की गई है कि ऐसी आपदा के दौरान अधिसूचना दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिये चिकित्सा प्रयोजन हेतु ऑक्सीजन ले जाने वाले अनुमति प्राप्त वाहनों को केवल ऑक्सीजन ले जाने के लिये एम्बुलेंस के समकक्ष माना जायेगा। ऐसे वाहनों पर केन्द्रीय मोटर-वाहन नियम-1989 के नियम-108 के उप नियम (7) और नियम-119 के उप नियम (3) के प्रावधान लागू होंगे।


लक्ष्मण सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here