छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा-2020 के लिए  घोषित की समय-सारणी, जानें डिटेल

परीक्षाएं 18 से 21 जून 2021 तक चलेंगी. अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो परीक्षा की तारीख में बदलाव भी किया जा  सकता है.

परीक्षाएं 18 से 21 जून 2021 तक चलेंगी. अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो परीक्षा की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है.

CGPSC Exma 2021 सीजीपीसीएस ने (Chhattisgarh Public Service Commission) मुख्य परीक्षा-2020 की समय सारिणी घोषित कर दी है. मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2021 निर्धारित की गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने मुख्य परीक्षा-2020 के लिए समय-सारणी की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 18 से 21 जून 2021 तक चलेंगी. अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो परीक्षा की तारीख में बदलाव भी किया जा  सकता है. आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 18 से 20 जून 2021 तक दो पालियों में,  21 जून को एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी. पहले दिन का पहला पेपर भाषा और दूसरा पेपर निबंध का होगा. इसके बाद विषयवार परीक्षाएं होंगी.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग प्रवेश-पत्र और परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करेगा. आयोग की मुख्य परीक्षा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आवेदन के लिए आयोग के वेब पोर्टल को ओपन कर दिया जाएगा.ये भी पढ़ें-

#PostponeNeetPg: NEET PG 2021 परीक्षा स्थगित, जान लें लेटेस्ट अपडेट
Board Exams 2021: कोरोना का कहर, 10 राज्यों में टलीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें अपने राज्य का हाल

8 मई आवेदन की अंतिम तिथि
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई (रात 11.59 बजे) तक है. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधार भी कर सकेंगे. आवेदन में त्रुटियों को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को 9 मई रात 12 बजे से 15 मई रात 11.59 बजे तक अवसर दिया जाएगा.

आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी अभ्यर्थी एक बार ही आवेदन में सुधार कर सकेंगे. इसके लिए प्रति अभ्यर्थी 30 रुपए के साथ अलग से जीएसटी चार्ज बतौर पोर्टल शुल्क देना होगा.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here