मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा साहित्यकार श्री कोहली के निधन पर दु:ख व्यक्त
भोपाल : शनिवार, अप्रैल 17, 2021, 21:14 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ साहित्यकार और राष्ट्रवादी विचारक श्री नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री कोहली का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री कोहली की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अशोक मनवानी
Source link

