Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Panchayat Election Chunav 2020 Updates;Dantewada Naxalites try to derail train and Jawan injured in IED blast | दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने ट्रेन पलटने का किया प्रयास; आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर जवान घायल

  • अरनपुर क्षेत्र के पाेटाली की घटना, रोड ओपनिंग के लिए निकले जवानों को निशाना बनाने का प्रयास
  • बचेली के भांसी कामलूर में रेलवे ट्रैक पर डाला स्लीपर, अचानक ट्रेन रोकने से टला हादसा, ट्रेन रवाना

Dainik Bhaskar

Feb 02, 2020, 06:16 PM IST

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार काे एक बार फिर नक्सलियाें ने जवानों और आम लोगों को निशाना बनाने का प्रयास किया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने बचेली में रेलवे ट्रैक पर स्लीपर डालकर ट्रेन को पलटने की कोशिश की। वहीं अरनपुर के पोटाली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसकी चपेट में आकर सड़क ओपनिंग के लिए निकले छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। 

विशाखापट्नम से बैलाडीला पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाने का प्रयास

  1. जानकारी के मुताबिक, भांसी क्षेत्र में रविवार शाम नक्सलियों ने एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की। विशाखापट्नम से बैलाडीला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम करीब 7.30 बजे भांसी स्टेशन से चली थी। इसी दौरान भांसी-कामलूर के बीच नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रख दिया। रेलवे ट्रैक पर स्लीपर देख अचानक से ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया और यात्री बाल-बाल बच गए। फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। 

  2. मतदान कर्मचारियों को बूथों पर ले जाने के बाद लौट रहे थे जवान 

    वहीं अरनपुर में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए सीएएफ के जवानों को लगाया गया था। यह जवान कर्मचारियों को ले जाने के लिए रोड ओपनिंग पर निकले थे। कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचाने के बाद जवान लौट रहे थे, इसी दौरान पोटाली के पटेलपारा में प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर 15वीं बटालियन सीएएफ का जवान शिव शंकर प्रसाद घायल हो गया। 

  3. 3 फरवरी को होगा मतदान

    छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तहत तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 3 फरवरी को होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत ही चुनाव कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरओपी पर निकली पार्टी के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। जवानों के वहां से गुजरते समय उसको ब्लास्ट कर दिया गया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here