ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कोरबा पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कोरबा (Korba) जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा में अविभाजित मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और चार साल की पोती आशी की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई थी.

कोरबा. कोरबा पुलिस (Korba Police) ने ट्रिपल मर्डर की वारदात में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना कुे कुछ ही घंटों के बाद आरोपपियों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार तड़के उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और चार साल की पोती आशी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या हुई थी.

अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर ने कभी सोचा भी नहीं होगा की उसकी भाभी ही उसकी खून की प्यासी हो जाएगी. दरअसल उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा में बुधवार सुबह करीब चार बजे अविभाजित मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर और चार साल की बेटी आशी की धारदार हथियार से  हमला कर हत्या कर दी गई.

हत्या करने वाला और कोई नहीं हरीश का बड़ा भाई हरभजन कंवर ही है. बताया जा रहा है कि हरीश कंवर ने एक साल से संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, इसी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था. हरभजन की पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

पुलिस ने हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन, उसके साले परमेश्वर और सुरेंद्र व उसके दोस्त रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि हरभजन की पत्नी धनकुंवर और उसके भाई परमेश्वर ने साजिश रची थी. हत्या के लिए आज का दिन तय हुआ था, जैसे ही परमेश्वर हरीश के घर के पास पहुंचा तो उसने हरभजन की नाबालिग बेटी को एसएमएस  करके इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही हरभजन भी घर से निकला और उसके निकलते ही बेटी ने मामा को एसएमएस किया.

रामप्रसाद के शरीर पर चोट के निशान भी हैं, सीसीटीवी फुटेज में भी ये दोनों दिखे थे. जब पुलिस इनके पास पहुंची तो ये शराब के नशे में थे. जब इन्होंने ने तीनों की जान ली तो हरीश की मां वहीं मौजूद थी. उसने अपनी आंखों से सब कुछ देखा, इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए, घटना को अंजाम देने के बाद परमेश्वर ने अपने कपड़े जलाए और करतला अस्पताल में भर्ती हो गया. दूसरा आरोपी तालाब में हथियार फेकने के बाद अलग हो गया, जिसे पुलिस ने कोरबा की सरहद में गिरफ्तार किया है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here