मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया श्री सुनील मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 23, 2021, 13:48 IST

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संस्कृति विभाग में पदस्थ श्री सुनील मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने संस्कृति विभाग अंतर्गत भारत भवन, फिल्म विकास निगम, गांधी समिति से लेकर संस्कृति संचालनालय के विभिन्न दायित्व को पूरी कर कर्मठता और सृजनधर्मिता के साथ निभाया और विभिन्न आयोजनों में जनसंपर्क के कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दे।
अनुराग उइके
Source link

