मंत्री डॉ. भदौरिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई


मंत्री डॉ. भदौरिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई


कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाएँ और सावधानी भी ज़रूर रखें 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 24, 2021, 21:34 IST

सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार को भोपाल के एल.एन. मेडिकल कॉलेज जाकर भारत में विकसित वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी डोज़ लगवाई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वैक्सीन ज़रूर लगवाएँ। यह पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ज़रूर लगवाएँ। वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने  की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन अन्य सावधानियाँ जैसे  मास्क लगाना, हाथ धोना और सेनिटाइज़ करते रहना भी ज़रूरी है। 

डॉ. भदौरिया ने कहा कि एक मई से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी लोग वैक्सीन का डोज़ ज़रूर लें। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश एवं देश को कोविड-19 से मुक्ति के प्रयास को गति देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।  उन्होंने कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के सघन परिश्रम और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here