मंत्री भूपेन्द्र सिंह रविवार को बीना रिफाइनरी के अस्थाई कोविड अस्पताल के कार्यों की करेंगे समीक्षा


मंत्री भूपेन्द्र सिंह रविवार को बीना रिफाइनरी के अस्थाई कोविड अस्पताल के कार्यों की करेंगे समीक्षा


मुख्यमंत्री श्री चौहान को अस्थाई कोविड अस्पताल की प्रगति से कराया अवगत 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 24, 2021, 19:44 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीना के ग्राम चक्क आगासौद  बीना रिफाइनरी के पास बनने वाले एक हजार बिस्तर के अस्थाई कोविड अस्पताल की तैयारियों की जानकारी ली। नगरीय विकास और आवास मंत्री एवं कोविड अस्पताल के प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान को अस्पताल के प्रगति कार्यों से अवगत कराया।

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह रविवार को दोपहर 1 बजे बीना पहुँचकर अस्थाई कोविड अस्पताल का स्थल निरीक्षण कर प्रगति कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here