Summer Diet: लाल से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद है सफेद प्‍याज, रुजुता दिवेकर से जानें इसे खाने का सही तरीका – why you should eat white onions in summer suggests celeb nutritionist rujuta diwekar

​सफेद प्याज के फायदे

गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को तरह तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में इन सभी समस्याओं में से ज्यादातर को दूर करने के लिए आप सफेद प्याज का सेवन कर सकते हैं। सफेद प्याज के जरिए पेट की सूजन, ब्लोटिंग, और आंत से जुड़ी समस्याओं से आपको राहत मिलती है।

इसके अलावा ऐसे लोग जिनको रात के समय अधिक पसीना आता है उनके लिए सफेद प्याज बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। साथ ही सफेद प्याज अपने प्री बायोटिक गुणों के लिए भी जानी जाती है। कुल मिलाकर गर्मियों के मौसम में यह आपके पेट और आपकी आंत के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होती है।

बाबा रामदेव की ये स्‍पेशल खिचड़ी 1 महीने में घटा सकती है 10 Kg तक वजन, जानें बनाने की विधि

​ऐसे करें डाइट में शामिल

अगर आप सफेद प्याज का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे सलाद की तरह भी खा सकते हैं। साथ ही आप सफेद प्याज को मूंग दाल की खिचड़ी के जरिए भी ले सकते हो। वही अगर आप महाराष्ट्र से हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि आप इसका सेवन महाराष्ट्रीयन डिश के साथ करें।

कुल मिलाकर आप इसे अपनी अन्य दाल सब्जी और सलाद में किसी भी तरह खा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इसका अधिक मात्रा में सेवन ना करें।

​क्यों करें सफेद प्याज का सेवन

शायद आपको जानकर हैरानी हो कि सफेद प्याज का सेवन पिछले 5000 सालों से किया जा रहा है। इसके उपयोग का कारण इसके हेल्थ पर फायदे तो हैं ही। साथ ही आप इसके सेवन से आप अपने खाने में वैरायटी एड करते हैं। यह खाने में वैरायटी एड करने का एक सस्ता और बेहतर विकल्प है।

Kareena की डायटीशियन से जानें दाल खाकर कैसे बढ़ाएं Immunity, कोविड काल में काम आएगी इनकी ये Diet Tips


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here