telemedicine for covid 19: लॉकडाउन में घर बैठे ‘टेलीमेडिसिन’ से होगा कोविड मरीजों का इलाज, जानें क्‍या है ये और कैसे करता है काम – what is telemedicine or how does work and here know its benefits to covid patients

​जानिए क्या है टेलीमेडिसिन सर्विस

Telemedicine यानी दूरचिकित्सा सेवा, जो कि हेल्थकेयर ऐप पर ऑनलाइन मिलती है। यह सर्विस एक ऐसा लाइफ सोर्स है जिस पर कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की जानकारी देने के साथ-साथ समस्या का समाधान भी बताया जाता है। ऐप मरीजों को अलग-अलग सर्विस के बारे में जानकारी देता है। इसे आप अपने लैपटॉप या मोबाइल के जरिए यूज कर सकते हैं। टेलीमेडिसिन सर्विस पर आप ऑनलाइन दवाएं खरीदने, प्लाज्मा डोनर खोजने, पास के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में सूचना पाने के साथ-साथ हॉस्पिटल्स के फोन नंबर भी पा सकते हैं।

हेल्थ वेबसाइट https://liferesources.in/ और ऐप पर आपको ऑक्सीजन (Oxygen), मेडिसिन (Medicine), अपस्ताल (Hospital), एंबोलेंस (Ambulance) और हेल्पलाइन के ऑप्शन मिलेंगे। इन पर क्लिक कर आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इनके अलावा आप वेब केम के जरिए आप जनरल मेडिसिन, चर्म रोग, हृदय रोग, हड्डी समेत और भी कई बीमारियों की समस्याओं इलाज घर बैठे पा सकते हैं।

Immunity Booster: कोरोना को हराने में कारगर है तुलसी, शहद और करी पत्ता का पेस्ट, इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

क्‍यों पड़ गई इस सर्विस की जरूरत?

कोरोना महामारी के कहर के बीच अस्पतालों की ओपीडी से सामान्य मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए टेलीमेडिसिन की सेवा की शुरुआत हुई है। ये सर्विस हॉस्पिटल में भर्ती न होकर आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों के लिए कारगर है।

कोविड के कारण लगे लॉकडाउन में आप इस सर्विस के जरिए मरीज घर बैठे ही फोन पर सामान्य बीमारियों के संबंध में डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। इस व्यवस्था को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के सहयोग से चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जरूरी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://liferesources.in/ (एसओपी) जारी कर दिए हैं।

कैसे किया जाता है कोविड रोगी का ट्रीटमेंट

कुछ मरीजों को अपनी पुरानी बीमारियों (Chronic illnesses) के चलते अस्पतालों में लंबा समय बिताना पड़ता है लेकिन हमेशा के लिए यह जरूरी नही हैं। क्योंकि तमाम सिचुशन में अस्पतालों में एक प्रिस्क्रिप्शन को बार-बार रिन्यू करके मरीज को देना डेली रुटीन सा बन गया है लेकिन लंबे समय ऐसा नहीं चलना चाहिए।

अगर किसी मरीज को सिंपल कोल्ड और माइल्ड इनफेक्शन है तो आप टेलीमेडिसिन की हेल्थ ऐप के जरिए घर पर ही उपचार कर सकते हैं। ऐसी सिचुएशन्स में मरीज टेलीमेडिसिन ऐप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए कुछ ही मिनटों में डॉक्टर्स का ट्रीटमेंट ले सकते हैं।

बचा या बासी भोजन खाने से बचें कोविड के मरीज, जानें कैसी हो Diet Chart

क्‍या हैं इस सर्विस के फायदे

इस सर्विस के जरिए आपको अस्पताल के घंटो लाइन में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इससे आपके टाइम की भी बचत होगी और आप कोविड संक्रमण से भी सेफ रहेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों की भीड़ भी कम होगी और इस तरह से वहां बैड्स की किल्लत नहीं होगी। इसके अलावा ये सर्विस मरीजों के लिए मनी सेविंग भी है, क्योंकि अगर आप कोविड लॉकडाउन के बीच कहीं जाते हैं तो आवागमन काफी महंगा पड़ता है फिर चाहे अस्पताल ही क्यों न जाएं, जबकि ऐप पर आप घर बैठे ही डॉक्टर की सलाह पा सकते हैं।

COVID-19: WHO ने जारी की गाइडलाइन, बताया नई लहर से बचने के लिए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here