smokers at lower risk of coronavirus: Corona Virus को हरा सकते हैं शाकाहारी और सिगरेट पीने वाले लोग, स्‍टडी में हुआ ये खुलासा – csir study smokers vegetarians less vulnerable to covid 19 infection in hindi

​इन पर है कोविड के खतरे की घंटी

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने अपनी 40 से अधिक लैब्स में काम करने वाले 10,427 एडल्ट्स और उनके फैमिली मेंबर्स पर किया है। सर्वे में पता चला है कि स्मोकर्स और वेजिटेरियन लोगों में कम सीरो पॉजिटिविटी (Sero-positivity) पाई गई है, जिससे साफ जाहिर है ऐसे लोग कोविड की चपेट में बहुत कम आते हैं। स्टडी में यह भी पाया गया कि ओ ब्लड ग्रुप (O blood group) वालों पर इस महामारी का प्रभाव बहुत कम रहता है जबकि B और AB ब्लड ग्रुप वालों को कोविड का ज्यादा खतरा है।

​धूम्रपान करने वालों को शोधकर्ताओं ने चेतावनी भी दी

शोध के अनुसार, स्‍मोंकिंग की वजह से म्‍युकस यानी बलगम का प्रोडक्‍शन अधिक मात्रा में होता है जिससे कोविड से बच सकते हैं। लेकिन सर्वे आने के बाद अगर सिगरेट पीने वाले ये सोच रहे हैं कि कोविड से बचाव के लिए वे इसकी लत को और बढा सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शोधकर्ताओं ने लोगों को ये भी आगाह किया है कि कोरोना वायरस संकमण (Corona Virus) पर धूम्रपान व निकोटिन (Nicotine) के प्रभाव को समझने के लिए अभी और अधिक स्टडी की जरूरत है।

शोध में कहा गया है कि, ‘धूम्रपान सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है और यह कई बीमारियों से जुड़ा होता है और अध्ययन के परिणामों को इसको बढ़ावा देने वाला नहीं माना जाना चाहिए, खासकर यह जानकर कि यह संबंध अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हुआ है।’

Immunity Booster: कोरोना को हराने में कारगर है तुलसी, शहद और करी पत्ता का पेस्ट, इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

​मजबूत रहता है शाकाहारी लोगों का इम्यून सिस्टम

स्टडी में पता चला है कि फाइबर युक्त शाकाहारी भोजन (Vegetarian Food) रेशों से भरपूर होता है जो कोविड-19 के खिलाफ इम्यूनिटी बूस्ट करने के गुण रखता है। शाकाहार में आंतों में मौजूद सूक्ष्म कीटाणुओं का रूप परिवर्तित कर सूजन रोधी विशेषताएं होती हैं। यह आंतों में पाए जाने वाले माइक्रोबायोटा (Gut microbiota) की वजह से होता है।

धूम्रपान को लेकर ​क्या कहते हैं अमेरिका और लंदन के शोधकर्ता

धूम्रपान करने को लेकर अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी हाल ही में शोध किया है। CDC का ताजा शोध अमेरिका में 7000 कोरोना पॉजिटिव लोगों पर अध्‍ययन किया गया है जिसमें महज 1.3 फीसदी ही लोग सिगरेट पीने वाले निकले। वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने भी ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका के करीब 28 शोध पत्रों का अध्‍ययन किया है। उसमें भी यही बात सामने आई है कि अस्‍पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में सिगरेट पीने वाले लोगों की संख्‍या बेहद कम है।

Coronavirus Diet Tips: बचा या बासी भोजन खाने से बचें कोविड के मरीज, जानें कैसी हो Diet Chart


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here