Chhattisgarh News In Hindi : Raigarh News – chhattisgarh news sanskar academy team beat laila to win by 116 runs | संस्कार एकेडमी की टीम ने लैलूंगा को 116 रनों से हराकर जीता कप


शाहिल ने किया हरफनमौला प्रदर्शन

रायगढ़ कप के फाइनल में जहां लैलूंगा के बल्लेबाजों ने निराश किया तो वहीं लैलूंगा के बॉलर साहिल ने बालिंग और बैटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने छह ओवर में 30 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं बैटिंग में 40 रन का योगदान भी दिया। स्ट्राइकर वसीम ने चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया। रोशन ने दो ओवर में 34 रन, अखिलेश ने तीन ओवर में 31 रन दिए।

रायगढ़ कप की विजेता संस्कार एकेडमी की टीम।

फाइनल मैच में संस्कार एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की सलामी जोड़ी ने गगन और करन ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। मैच के चौथे ओवर में करन 9 रन बनाकर आउट हो गए, दूसरे नंबर पर आए अमित ने गगन का साथ दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की। गगन 46 गेंदों पर 61 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। चौथे नंबर पर आएं सूरज को दूसरी ही गेंद में आउट कर लैलूंगा की टीम की वापसी कराई। जिसके बाद आए मध्यक्रम के बल्लेबाज सचिन ने अमित के साथ मिलकर टीम को संभाला। अमित 55 गेंदों पर 64 रन बनाकर साहिल का शिकार हुए। वही सचिन ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 88 रनों की नाबाद पारी खेलकर अब तक का सर्वाधिक स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना दिया। जवाब में उतरी लैलूंगा की टीम पूरी तरह से फेल रही।

ओपनर अभिषेक (15) और नीलंबर (8) कुछ खास कमाल नही कर सके। मध्यक्रम के बल्लेबाज भी फ्लाप साबित हुए, छठवें नंबर पर खेलने आए ऑलराउंडर साहिल ने टीम की ओर से सार्वाधिक 40 रन बनाएं। जिसके चलते पूरी टीम 152 रन पर आलआउट हो गई। रायगढ़ कप के फाइनल पर सलीम नियारिया, सुशील मित्तल, क्रिकेट आयोजन महेश दधिचि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here