covid-19 workplace guidelines: Office in Covid-19: कोरोना काल में भी जाना पड़ रहा है ऑफिस, तो बिना रिस्‍क लिए बरतें ये सावधानी – if you are going to office during covid second wave take these precautions for the safety from coronavirus

​कोविड की लहर के बीच कैसे करें सफर

कोरोना काल में भले ही आपका ऑफिस एक सुरक्षित स्थान हो सकता है लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना फिलहाल सेफ नहीं है। क्योंकि कोरोना वायरस सतहों पर भी हो सकता है। ऐसे में जब भी आप मेट्रो, बस या किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते तो अपने साथ वाले यात्रियों से हमेशा ही दूरी बनाए रखें और वाहन की सीट, ग्लास और पोल्स को हाथ से न छुएं।

यदि इनमें से आपने किसी भी चीज को स्पर्श भी कर लिया तो हाथ को अपने मास्क पर न लगाएं। परिवहन का किराया देने के लिए कैश की बजाए डिजिटल ट्रांजेक्शन करें, यह काफी सेफ होगा। इन सब प्रीकॉशन्स के अलावा यदि संभव हो तो पीक आवर्स के दौरान यात्रा करने से बचें। ये सिचुएशन आप अपनी टीम या कंपनी के मैनेजमेंट को समझाएं।

क्या Plasma से बचाई जा सकती है कोविड मरीजों की जान? जानें ये थेरेपी कैसे करती है काम; कौन कर सकता है डोनेट

सोशल डिस्टेंसिंग कर रखें ख्‍याल

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका ऑर्गेनाइजेशन या मैनेजमेंट वर्कप्लेस पर आपकी सेफ्टी के लिए कई तरह के इंतजाम करता हो लेकिन वहां आप सिर्फ एक ही प्रोटोकॉल के जरिए कोविड से खुद को सेफ रख सकते हैं वो है सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ नहीं। अधिकतर वर्कप्लेसेस पहले ही यह सुनिश्चित कर लिए होंगे कि दो कर्मचारियों के बीच उचित दूरी बनी रहे और उनकी सीटों की व्यवस्था की जाए।

लेकिन यह आपकी जिम्मेदारी है कि जब भी अपने सहयोगियों से बातचीत करते हैं तो आपस में 6 फीट की दूरी बनाए रखें। इसके साथ अपने फेस मास्क पहनें और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। ये बातें अपने साथ काम करने वालों को भी फॉलो करने के लिए कहें।

​No हैंडशेक, No टचिंग सरफेस

no-no-

आम तौर पर लोग जब काफी लंबे समय के बाद ऑफिस में एक दूसरे से मिलते हैं तो हाथ मिलाते हैं और गले भी लगकर ग्रीट करते हैं। हम समझ सकते हैं अपने साथियों से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं लेकिन कोविड में इन चीजों से आप अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं या कहें कि वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

लिहाजा आप दूर से ही नमस्ते करें। इसके अलावा, ऑफिस में किसी भी सतहों को छूने से बचें जैसे कि दरवाजे का हैंडल, या आपके सहयोगी का लैपटॉप आदि।

डॉक्टर्स के इन टिप्स से आप घर बैठे करें शरीर में ऑक्सीजन लेवल और लंग्स की देखभाल

​बाहर का खाना न खाएं और न ही शेयर करें

कोरोना से पहले हालात सामान्य थे जब आप और हम आपस में खाना शेयर करते थे और बाहर से भी ऑर्डर करते थे लेकिन ऐसा कर बीमारी को न्यौता दे सकते हैं। कोविड की दूसरी लहर में आपको अपने घर का बना हुआ भोजन ही खाना चाहिए। बेहतर होगा अगर अपने लंच को ऑफिस में किसी के साथ शेयर न करें और किसी दूसरे का खुद भी लें। साथ ही बाहर का खाना ऑर्डर करने या फिर ऑफिस की कैंटीन में जाने से भी बचना चाहिए।

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Periods से 5 दिन पहले और बाद में महिलाएं न लगवाएं Covid Vaccine, जानिए वायरल पोस्‍ट का सच


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here