छत्तीसगढ़ में मार्च 2020 से मार्च 2021 तक में जितनी मौतें और संक्रमण हुए, उससे ज्यादा अकेले अप्रैल 2021 में हुए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अप्रैल के 30 दिन में पूरे छत्तीसगढ़ में 4411 लोगों की मौत हुई है. जबकि मार्च 2020 से मार्च 2021 तक कुल 4170 लोगों की मौत हुई थी. 13 महीने में कुल 379513 संक्रमित हुए थे, जबकि अप्रैल 2021 में 349187 संक्रमित हुए.
नए मरीजों की बात हो या फिर कोरोना से मौत का मामला – अप्रैल 2021 सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है. इन बुरे आंकड़ों के बीच यह अच्छी बात रही कि अप्रैल 2021 में कुल 2 लाख 81 हजार 673 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जो प्रतिदिन की दर से 9 हजार 389 होती है. इसका मतलब साफ है कि अप्रैल 2021 का महीना संक्रमण के लिहाज से सबसे खराब तो कोरोना को मात देने के लिहाज से सबसे अच्छा साबित हुआ है. आंकड़ों की जुबानी . मार्च 2020 से मार्च 2021 तक कुल डिस्चार्ज मरीज – 319488 . 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक कुल डिस्चार्ज मरीज- 281673 एक्टिव मरीजों के मामले में अकेले अप्रैल 2021 सबसे खतरनाक साबित हुआ है. अप्रैल 2021 में एक्टिव मरीजों की संख्या में 93 हजार 429 की बढ़ोत्तरी हुई है. यानी कि 31 मार्च 2021 में पूरे छत्तीसगढ़ में जहां एक्टिव मरीज 25 हजार 529 थे, वह अप्रैल 2021 में बढ़कर 1 लाख 18 हजार 958 हो गए. आंकड़ों की जुबानी . 31 मार्च 2021 – एक्टिव मरीज – 25529 . 30 अप्रैल 2921- एक्टिव मरीज – 118958 इन आंकड़ों को देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि कोरोना के प्रति सतर्क रहें, सावधान रहें, कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से करें. मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में रखें ख्याल.
Source link

