सीजीपीएससी पर कोरोना का साया, मेंस की परीक्षाएं स्थगित Chhattisgarh public service commission has been postponed CGPSC Main exam 2021 know details sarkari naukri govt jobs

कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ में कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है.

कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ में कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है.

CGPSC Main exam 2021: कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ में कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेंस 2020 यानी राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है और अब सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं पर भी इसका असर देखा जा रहा है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेंस 2020 यानी राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है. 18 से 21 जून के बीच थी परीक्षा 18 से 21 जून के बीच ये परीक्षा होने वाली थी जिसे लेकर आयोग ने सूचना जारी कर दी है. वर्तमान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कई परीक्षाएं स्थगित की गयी है, लेकिन पीएससी मेंस को लेकर उम्मीद्वारों में संशय की स्थिति थी और शेड्यूल जारी होने के बाद आयोग ने मेंस स्थगित करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख भी बढ़ाकर 20 मई तक कर दी गयी है. लोक सेवा आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से 18,19,20 और 21 जून को होने वाली मेंस की परीक्षा स्थगित की गयी है. नई तारीख का ऐलान 15 दिन पहले हांलाकि उम्मीद्वारों को ये भी जानकारी दी गयी है की परीक्षा की नयी तारीखों का एलान 15 दिन पहले किया जाएगा. बता दें कि प्रदेश में 175 पदों के लिए राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा होने जा रही थी लेकिन अब परीक्षा स्थगित कर आवेदन की तिथी बढ़ा दी गयी है. पहले 8 मई तक प्री के चयनित उम्मीदवार मेंस के लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी और उम्मीदवारों को परीक्षा की नयी तारीखों की सूचना 15 दिन पहले दी जाएगी.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here