Thais tested positive for Indian strain coronavirus after returning from Pakistan | पाकिस्तान से थाईलैंड लौटे लोगों में मिला कोरोना का इंडियन स्ट्रेन

बैंकाक: थाइलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के पहले मामले मिलने की पुष्टि हुई तथा पाकिस्तान से लौटी एक थाई महिला एवं उसके चार वर्षीय बेटे में इस वायरस का भारतीय स्वरूप मिला है.

पाकिस्तान से लौटी थी महिला

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब थाईलैंड अप्रैल में शुरू हुई कोरोना वायरस की नयी लहर से जूझ रहा है. इसकी शुरुआत बैंकाक के मनोरंजन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाली झुग्गी बस्तियों से हुई थी. हाल के कई मामलों में इस वायरस का ब्रिटिश स्वरूप मिला है जो पिछले साल मिले मूल स्वरूप से अधिक संक्रामक है.

थाईलैंड ने मई से लगाई है यात्रा पर पाबंदी

थाईलैंड ने इस मई से भारत से थाई नागरिकों के अलावा अन्य पर पाबंद लगा दी थी. भारत में भी कोरोना वायरस की दूसरी गंभीर लहर चल रही है और वहां 2.26 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और वह अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. भारत में 246,000 से अधिक मौतें भी हुई हैं. थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टानी सांग्राट ने बताया इस वायरस के भारतीय स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को थाईलैंड ने पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं नेपाल से आने वाले विदेशी यात्रियों पर पाबंदी लगा दी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here