सरकार ने गर्म पानी से कोविड ट्रीटमेंट को बताया मिथ

वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गर्म पानी पीने से कोविड-19 संक्रमण से बचाव संभव नहीं है। जब ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच ये पोस्ट शेयर किया जाने लगा तो सरकार ने खुद ही इस पर सफाई देना मुनासिब समझा।
सरकार के हवाले से आधिकारिक ट्विटर हैंडल @mygovindia पर कहा गया है कि ‘हम यहां वायरल हो सभी मिथकों का भंडाफोड़ कर रहे हैं। जो भी आप सभी सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हो तो उन सभी मिथकों पर भरोसा मत करो। गर्म पानी से नहाने या गर्म पानी पीने से COVID-19 का इलाज नहीं होता है। यह महज एक मिथक है। #IndiaFightsCorona’
कोरोना वैक्सीन के बाद क्यों होता है घुटनों में दर्द, डॉक्टर ने बताया कारण
WHO भी कह चुका, गर्म पानी से नहीं संभव कोविड का इलाज

आपको बता दें कि सरकार से पहले WHO पहले ही ये कह चुका है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि से कोरोनावायरस (Coronavirus) को मात नहीं दी जा सकती। कुछ लोग गर्मी में भी हर वक्त गर्म पानी का सेवन कर रहे है और स्नान भी कर रहे हैं।
चिलचिलाती गर्मी में ऐसी आदत उनके लिए दूसरी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। क्योंकि अति हर चीज की ठीक नहीं होती है। सरकार की ओर से PIB की फैक्ट चेक टीम भी आए दिन ही वायरल मिथकों का भांडा फोड़ती है और लोगों से कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहती है।
क्या चाय पीने से हो सकता है कोरोना वायरस से बचाव, PIB ने बताया इस दावे का सच
रात में गर्म पानी पीना है नुकसानदेह

गर्म पानी (Hot water) का अत्यधिक प्रयोग शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। रात में गर्म पानी पीने से आपको पेशाब भी अधिक आता है और नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इससे शरीर की रक्त वाहिनी कोशिकाओं यानी ब्लड सेल्स पर भी दबाव बढ़ जाता है लिहाजा हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य कार्डियो समस्याएं हो सकती है। इसलिए रात के समय तो भूलकर भी गर्म पानी न पिएं।
शरीर में पैदा हो सकती है जलन

लगातार गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर के अंगों का जलने का खतरा होता है। शरीर के अंदरूनी अंगों के टिशूज काफी संवेदनशील होते हैं और गर्म अधिक बार पानी के सेवन से अंदरूनी अंगों में छाले पड़ सकते हैं।
Source link

