– रायपुर, ई-कॉमर्स जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट को प्रतिबंधों के साथ अनुमति. – होटल और रेस्तरां से होम डिलीवरी की अनुमति रात 10 बजे तक, रात 9 बजे तक लिया जा सकेगा भोजन का ऑर्डर. – माल, थोक सब्जियों और फलों की लोडिंग और अनलोडिंग किसी भी समय 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे के बीच करने की अनुमति. – जिला प्रशासन को समय तय करने की अनुमति. – प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल्स, हार्डवेयर, एसी, कूलर जैसी स्थानीय व्यक्तिगत और निर्माण संबंधी दुकानें सप्ताह में छह दिन खोलने की दी जा सकती है अनुमति. – विवाह और अंत्येष्टि में अधिकतम 10 व्यक्तियों की अनुमति. – 31 मई तक नहीं खुलेंगे सभी मंडी और सब्जी बाजार, होटल और रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी की अनुमति, मैरिज हॉल, सिनेमा हॉल, जिम रहेंगे बंद. – मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, सुपर मार्केट, पार्क, शोरूम, अन्य सामान्य स्थान भी रहेंगे बन्द. – सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा, सार्वजनिक विरोध निषिद्ध. – कोचिंग कक्षाएं, स्कूल और कॉलेज , छात्रावास केवल परीक्षा देने वाले छात्रों को छोड़कर बाकी के लिए बन्द रहेंगे, परीक्षा की अनुमति सरकार के अनुसार दी जा सकती है. – शराब की दुकानें भी रहेंगी बन्द, केवल ऑन लाइन बिक्री की अनुमति. – तेलीबांधा, बूढ़ा तालाब , जंगल सफारी, अन्य राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य जैसे पर्यटक स्थल 31.05.2021 तक रहेंगे बंद. – पान ठेला, गोलगप्पे ठेले, और इसी तरह के मोबाइल भोजनालय, चौपाटी, ठेला और सड़क के किनारे छोटी भोजनालय की दुकानों को भी अनुमति नहीं, सैलून सपा सेंटर रहेंगे बंद.

