jaiphal boost immunity: Health Tips: इम्यूनिटी बूस्ट करने से सेक्स ड्राइव बढ़ाने तक, कई तरह से फायदेमंद है जायफल का सेवन – boost your immune system with jaiphal know nutmeg health benefits

कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona virus Second wave) का कहर अब भी जारी है। हालांकि, हाल के दिनों में कोविड मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते तक जहां हर दिन 4 लाख से ऊपर केस आ रहे थे लेकिन अब साढ़े तीन लाख मामले आ रहे हैं। लॉकडाउन लगने के बाद संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन इसकी एक और वजह ये भी कि अब तमाम लोग अपना देसी उपचार भी कर रहे हैं। जी हां, अब देश के लाखों लोग कोविड से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं ताकि उनका इम्यूनटी सिस्टम मजबूत हो सके।

जैसा कि आप जानते ही हैं कोविड उन लोगों को ज्यादा परेशान नहीं कर पाता जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत है। आज हम एक आपको इम्यूनिटी बढ़ाने का एक और देसी तरीका बता रहे हैं। आपने जायफल (Nutmeg) का नाम तो सुना ही हो अगर नहीं हम आपको इसके बारे में बताते हैं। जायफल इंडोनेशिया का फल है जो कि एक सदाबहार पेड़ का बीज है जिसे मिरिस्टिका फ्रैग्रांस के रूप में जाना जाता है। यह पेड़ अब दक्षिण भारत में भी उगाया जाता है। इसके जरिए भी इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं जायफल के स्वास्थ्य लाभ।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जायफल का सेवन कैसे करें

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक गर्म कप दूध, आधा चम्मच शहद, पिसी हुई इलायची और 2 चुटकी जायफल पाउडर डालकर पिएं। इससे न केवल आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी बल्कि आपको रात को चैन नींद भी ले सकेंगे।

तुलसी की पत्‍तियों को चबाकर खाना पड़ सकता है भारी, शरीर के इस हिस्‍से को होगा नुकसान

​अनिद्रा की समस्या को दूर करता जायफल

जो लोग रात को सो नहीं पाते या कहें कि उन्हें अनिद्रा (insomnia) की समस्या है तो वे हर रोज जायफल की एक छोटी सी खुराक ले सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए जायफल बेहतर है। लेकिन, उन्हें लंबे समय तक इसका प्रतिदिन सेवन करना होगा। वे चाहें तो अनिद्रा को दूर करने के लिए सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चुटकी जायफल का सेवन कर सकते हैं।

लॉकडाउन में बंद हैं जिम और बढ़ रहा हो वजन, तो करीना कपूर की वर्कआउट टिप्स फॉलो कर घर पर ही रहें मेंटेन

​जायफल खाओ दर्द को भूल जाओ

यह जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए बहुत अच्छा स्रोत है। यह मिरिस्टिसिन, एलेमिसिन, यूजेनॉल और सैफरोल जोड़ों के दर्द के लिए सबसे बेहतर है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको गैस की बीमारी से भी राहत मिल सकती है।

डायबिटीज और हाई बीपी वालों के लिए रामबाण हैं ये 3 पत्‍तियां, खाते ही कंट्रोल में आ जाती है बीमारी

​सेक्स पॉवर को बढ़ाता है जायफल

यह पाचन एंजाइमों (digestive enzymes) के स्राव (secretion) को बढ़ाता है और इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग (Bowel movement) में सहायक होता है। जायफल के सेवन से लोगों की सेक्स ड्राइव भी सही रहती है। इस खाने से libido और potency दोनों को ही बढ़ती हैं।

​दांत दर्द में राहत

जायफल के सेवन से दांत के दर्द को भी खत्म किया जा सकता है। काढ़े में जयफल को शहद मिलाकर पीने से जी मिचलाना, जठरशोथ (Gastritis) और अपच जैसी परेशानिया दूर हो जाती हैं।

​कंट्रोल हो सकता ब्लड शुगर लेवल

जायफल एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिकों से भरपूर है और चूहों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि जायफल की हाई डोज लेने से रक्त शर्करा के स्तर (Blood sugar levels) को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें साबिनिन, टेरपिनोल और पिनीन शामिल हैं जो हमारे शरीर में होने वाली पुरानी सूजन, दिल के रोग, मधुमेह और गठिया से राहत दिलाने में भी कारगर है।

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here