No death due to corona infection till date in Amadi Nagar Panchayat

इस नगर पंचायत में अब तक कोरोना किसी की जान नहीं ले सका. यहां वैक्सीनेशन का पहला डोज कंप्लीट हो चुका है.

इस नगर पंचायत में अब तक कोरोना किसी की जान नहीं ले सका. यहां वैक्सीनेशन का पहला डोज कंप्लीट हो चुका है.

धमतरी के आमदी नगर पंचायत ने कोरोना कंट्रोल में शानदार काम किया है. अभी तक यहां एक भी मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई और वैक्सीन का पहला डोज भी 100 फीसदी लग चुका है.

धमतरी. बीते दो महीने में कोरोना संक्रमण से देश में हजारों लोगों की मौत हो गई. बेकाबू हो चुके कोरोना की रोकथाम में सरकारों के संसाधन कम पड़ गए. ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बिस्तर और इंजेक्शन की कमी ने कई परिवार उजाड़ दिए. इन सब खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के छोटे से नगर पंचायत आमदी ने बेहतरीन काम किया. सजगता, जागरूकता और ग्रामीणों के साथ नगर पंचायत का समन्वय ऐसा अद्वितीय रहा कि यहां आज तक एक भी मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई. कोरोना प्रोटोकॉल का हर एक ने किया पालन अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी हेमंत माला ने बताया कि इतना शानदार नतीजा यूं ही नहीं आ गया. इस नतीजे में गांव के सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के प्रयास शामिल हैं. गांव के हर एक आदमी ने हर प्रोटोकॉल का ईमानदारी से पालन किया. अब तक सिर्फ 1 आदमी हुआ अस्पताल में भर्तीउपस्वास्थ्य केंद्र के सुपर वाइजर एआर मरकाम और नगर पंचायत सभापति नंद कुमार कोसरिया ने बताया कि आज की तारीख तक गांव में वैक्सीनशन का पहला डोज 100 फीसदी लग चुका है. अभी तक कुल 54 लोग ही संक्रमित हुए हैं और फिलहाल सिर्फ 19 लोग होम आइसोलेशन में हैं. बीते डेढ़ साल में कोरोना पीड़ित सिर्फ एक ही व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़ा है, बाकी सभी अपने घरों में ही आइसोलेट होकर स्वस्थ हो चुके हैं. कलेक्टर ने कहा – इस मॉडल को पूरे जिले में करेंगे लागू आमदी के प्रदर्शन से धमतरी कलेक्टर भी प्रभावित हैं. कलेक्टर जेपी मौर्य ने कहा कि वे खुद अपनी टीम के साथ जाकर वहां के काम के तरीके को समझेंगे और पूरे जिले में लागू करेंगे.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here