पिछले कुछ दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है (न्यूज़ 18 ग्राफिक्स)
बुधवार को रायगढ़ (Raigarh) जिले में सबसे ज्यादा 441 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, साथ ही यहां सर्वाधिक 17 मरीजों की भी मौत हुई है. राजधानी रायपुर (Raipur) में कोविड 19 (Covid 19) के 309 नए केस सामने आए हैं
इसके अलावा, बीते 24 घंटे में 9,448 लोगों ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है. इसे मिलाकर अब तक 8,33,161 मरीज संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 85,868 रह गई है.

