छत्तीसगढ़ में 12वीं की परीक्षा 01 जून से, घर पर बैठक कॉपी लिखेंगे छात्र

छत्तीसगढ़ बोर्ड पहली बार 12वीं की परीक्षा ओपन बुक मोड से कराने जा रहा है.

छत्तीसगढ़ बोर्ड पहली बार 12वीं की परीक्षा ओपन बुक मोड से कराने जा रहा है.

CG 12th Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं के छात्र एक जून से परीक्षा देंगे. छात्र प्रश्न पत्र और कॉपी परीक्षा केंद्र से प्राप्त करेंगे और घर पर लिखकर इसे पांच दिन के भीतर वापस जमा करनी होगी.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक जून से से होगी. छात्र घर से परीक्षा देंगे. छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल द्वारा शनिवार की शाम को जारी आदेश के अनुसार, छात्रों को 12वीं की परीक्षा देने किसी परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना होगा. बल्कि, छात्र प्रश्न पत्र और आंसर शीट घर लेकर जाएंगे और पांच दिन में पेपर सॉल्व करने के बाद अपने स्कूल में जमा कर देंगे. आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड पहली बार 12वीं की परीक्षा ओपन बुक मोड से कराने जा रहा है. बोर्ड ने छात्रों को घर से परीक्षा देने की सुविधा कोरोना महामारी के कारण दी है. छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं परीक्षा के लिए करीब तीन लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आदेश में कहा गया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों को चयनित केंद्रों से प्रश्नपत्र और खाली उत्तर पुस्तिका लेने के लिए एक जून से पांच जून तक पांच दिनों का समय दिया जाएगा. वे इन पांच दिनों में से किसी भी दिन प्रश्नपत्र ले सकते हैं. इसमें कहा गया है कि छात्रों को प्रश्नपत्र लेने की तारीख से पांच दिनों के भीतर अपने-अपने केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी. गोयल ने कहा कि उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र ने एक जून को प्रश्नपत्र लिया है तो उसे कामकाजी घंटों के दौरान छह जून तक उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी. जो निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करा पाएंगे, उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा.परीक्षार्थी को स्वयं जमा करनी होगी कॉपी बोर्ड के सचिव ने बताया कि उत्तर पुस्तिका रविवार और छुट्टी वाले दिन भी जमा करायी जा सकती हैं. छात्रों को केवल अपने विषयों के प्रश्नपत्र लेने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों की मदद लेने के बजाय खुद से जवाब लिखने चाहिए. उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर और तारीख संबंधी सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी. छात्रों को उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के साथ ही निजी तौर पर उत्तर पुस्तिका जमा कराने आना होगा. गोयल ने कहा कि अगर कोई छात्र उत्तर देने के लिए 20 पृष्ठ लेता है तो उसे उतने ही पृष्ठ अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे, चाहे वे खाली ही हों. बोर्ड पोस्ट या कुरियर से भेजी गई उत्तर पुस्तिका को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के लिए प्रश्न पत्र लेते और उत्तर पुस्तिका जमा कराते वक्त सामाजिक दूरी का पालन करना तथा मास्क पहनना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें- 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने के खिलाफ दिल्ली सरकार, कहा-पहले वैक्सीन लगाओ Assam, SEBA 10th Board Exam 2021: असम में होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, बोर्ड ने किया ये ऐलान




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here