Black Fungus, Bhupesh Baghel government, epidemic, notifications, corona side effects, deadly black fungus, Chhattisgarh news update

भूपेश बघेल सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है.

भूपेश बघेल सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस को नोटिफिएबल डिसीज घोषित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस ( Mucormycosis- Black Fungus ) को नोटिफिएबल डिसीज घोषित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (शासकीय और निजी) को ब्लैक फंगस की स्क्रीनिंग, पहचान, प्रबंधन के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शासन, आईसीएमआर और भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों एवं समय-समय पर जारी संशोधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. राज्य के सभी स्वास्थ्य प्रदाताओं को ब्लैक फंगस के संदेहास्पद या पुष्टिकृत प्रत्येक प्रकरण को संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य होगा. इसके तहत कोई भी व्यक्ति/संस्था द्वारा ब्लैक फंगस के लिए किसी भी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या अन्य प्रकार के मीडिया का उपयोग, स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति द्वारा इस नियम की अवज्ञा करने पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 (45) की धारा 188 के तहत दण्डनीय उपराध माना जाएगा. यह अधिसूचना इसके प्रकाशन की तिथि से लागू होगी एवं आगामी एक वर्ष तक वैध रहेगी. राज्य में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 100 पार  राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों कि संख्या 102 पहुंच गई है. पांच लोगों की मौत हो गई है. जिला स्तर पर ब्लैक फंगस के मरीजों के फीडबैक के लिए एक जिला स्तरीय सेल बनाई गई है. जिसमें 12 डॉक्टरों को शामिल किया गया है. इन डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया है. इस सेल ने जिले के 1600 ऐसे लोगों की सूची बनाई है, जिन्हें कोरोना के इलाज के दौरान लंबे समय तक ICU में रहना पड़ा, सेल के डॉक्टर एक तय प्रश्नावली के हिसाब से इन लोगों को फोन कर फीडबैक  लेंगे. किसी मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण की संभावना दिखने पर उन्हें अस्पताल बुलाकर जांच कराएंगे.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here