big news from chhattisgarh raman singh will surrender to police tomorrow toolkit fir case

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह. (File Photo)

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह. (File Photo)

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM Dr. Raman Singh) के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के सिलसिले में भाजपा ने राज्य भर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बना ली है. न्यूज़18 पर जानिए इस मामले में बड़ा खुलासा.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ FIR से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि कल मंगलवार को सिंह खुद गिरफ्तारी देने जाएंगे. बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने निवास से चलकर 10 बजे राजधानी के सिविल लाइन थाने पहुंचकर रमन सिंह गिरफ्तारी देंगे. यही नहीं, उनके साथ बीजेपी के अन्य नेता और विधायक भी होंगे और वो भी गिरफ्तारी देंगे. इस मामले में राजनीतिक सरगर्मियां अचानक बढ़ गई हैं. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है. कल प्रदेश के सभी थानों में रमन सिंह के समर्थन में भाजपाई कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने जाएंगे. 05-05 की संख्या में सभी थानों पर भाजपाई प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि टूलकिट FIR के विरोध में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है. ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर की पत्नी 29 को बनेंगी लेफ्टिनेंट अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी रमन सिंह के साथ होंगे. गौरतलब है कि टूलकिट मामले में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

chhattisgarh news, raipur news, raman singh fir case, छत्तीसगढ़ न्यूज़, रायपुर न्यूज़, रमन सिंह FIR केस

रमन सिंह के समर्थन में बीजेपी करेगी राज्य स्तरीय प्रदर्शन. (File Photo)

आज घर पर ही होगी रमन सिंह से पूछताछ इससे पहले सिंह से पुलिस आज सोमवार को ही पूछताछ करेगी. सिंह के सिविल लाइन निवास पर दोपहर 12.30 बजे जाकर पुलिस पूछताछ करने वाली है. दूसरी तरफ, दोपहर 3 से 5 बजे के बीच भाजपाई कार्यकर्ता सभी थानों में विरोध प्रदर्शन करेंगे और मांग करेंगे कि उन सभी को गिरफ्तार किया जाए.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here