Mia Khalifas slam Pakistan government for banning her TikTok account | Pakistan ने Ban किया TikTok Account, तो भड़क गईं Mia Khalifa, Imran khan को बनाया निशाना

इस्लामाबाद: किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में ट्वीट करके सुर्खियों में आईं पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) से खासी नाराज हैं. उन्होंने पाकिस्तान की इमरान खान (Imran Khan) सरकार को तानाशाह तक करार दे दिया है. दरअसल, मिया की यह नाराजगी पाक सरकार के उस फैसले की वजह से है, जिसके तहत उनके टिकटॉक (TikTok) अकाउंट पर बैन लगाया गया है. पॉर्न स्टार का कहना है कि पाकिस्तान ने इस संबंध में उन्हें कोई पूर्व सूचना या चेतावनी नहीं दी, बस अचानक ही बैन लगा दिया जो पूरी तरह गलत है. 

केवल Mia का Account Block

पाकिस्तान सरकार ने कंटेट सेंसरशिप के तहत मिया खलीफा (Mia Khalifa) के टिकटॉक अकाउंट को बैन किया है. वैसे, इससे पहले भी इमरान खान सरकार कई बार टिकटॉक बैन कर चुकी है, लेकिन चीन (China) के खौफ के चलते वो ज्यादा दिनों तक अपने फैसले पर कायम नहीं रह पाई. हालांकि, इस बार केवल पूर्व पॉर्न स्टार (Former Porn Star) का खाता प्रतिबंधित किया गया है. इसलिए मिया खलीफा पाकिस्तान से खासी नाराज हैं. 

ये भी पढ़ें -CPEC पर India के विरोध को China ने किया दरकिनार, Kashmir नीति में बदलाव नहीं आने की बात दोहराई

Content Twitter पर करेंगी पोस्ट

मिया खलीफा पाकिस्तान के इस कदम से भड़क गई हैं. उन्होंने इमरान खान सरकार को फासिस्ट बताया है. उन्होंने यह भी कहा है कि अब वो अपने पाकिस्तानी फैंस के लिए टिकटॉक अकाउंट के सभी कंटेंट को ट्विटर पर पोस्ट करेंगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पाकिस्तान खलीफा के ट्विटर अकाउंट पर भी ऐसी ही कार्रवाई करता है?

लोगों से आवाज उठाने की अपील

इमरान खान से नाराज मिया खलीफा ने लोगों से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पाकिस्तानियों को मेरे टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. मैं अपने उन पाकिस्तानी फैंस के लिए अपने सभी टिकटॉक वीडियो को शुरू से अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करूंगी, जो फासीवादी ताकतों को जवाब देना चाहते हैं’. सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार दूसरे जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए मिया खलीफा जैसे लोगों को परेशान कर रही है.  

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here