फ्लोरिडा: मिडिल ईस्ट में इजरायल-हमास युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में यहूदी विरोधी घटनाएं देखने को मिली. इस बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने यहूदियों के विरोध में ऐसा घृणित काम कर डाला कि अब उसकी हर तरफ थू-थू हो रही है.
यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर लगाए नारे, छोड़ा मल
डेलीमेल की खबर के मुताबिक, साउथ फ्लोरिडा के हॉलैंडेल बीच पर स्थित यहूदी प्रार्थना गृह के सामने एक शख्स को यहूदी विरोधी नारा लगाते देखा गया. इतना ही नहीं, बाद में वह शख्स पैकेट में भरकर मानव मल इमारत के बाहर छोड़ गया. अधिकारियों ने बताया कि फ्लोरिडा के हॉलैंडेल बीच पर स्थित यहूदी प्रार्थना गृह के सामने एक शख्स को जोर-जोर से ‘यहूदियों को मर जाना चाहिए’ चिल्लाते हुए देखा गया. इसके थोड़ी बाद वह शख्स एक बैग में मानव मल भरकर इमारत के सामने छोड़ गया.
मोबाइल फोन से रिकॉर्ड हुए वीडियो से हुई पहचान
अमेरिकी चैनल CBS4NEWS के मुताबिक, इस मामले में जेफरी फ्लेमिंग नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो में उस व्यक्ति को इलेक्ट्रिक साइकिल पर देखा जा सकता है जो शुक्रवार को साउथ ब्रोवार्ड के चबाड के बाहर चक्कर काट रहा था. पुलिस ने बताया कि उस आदमी ने गंदगी भरे उस बैग को धार्मिक स्थल के बाहर फेंक दिया और चिल्लाया, ‘यहूदियों को मर जाना चाहिए.’ पुलिस ने बताया कि जाते हुए उस शख्स ने वहां थूका भी.
Hate has no place in our state.
I am directing the @nyspolice to increase patrols at synagogues, schools & other Jewish community facilities following a spike of violent attacks.
We will do all we can to help ensure Jewish New Yorkers—and New Yorkers of all faiths—are safe.
— Andrew Cuomo (@NYGovCuomo) May 24, 2021
अमेरिका में यहूदी विरोधी कई घटनाएं
हाल के समय में अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाएं सामने आई हैं. जिसके बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने राज्य भर में यहूदी स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है. यही नहीं, यहूदी धार्मिक स्थलों के आस पास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है.

