Russia, Moscow, Murder on Live Camera, Shootout, Pistol, Crime| Russia में मजाक-मजाक में युवक ने मारी लड़की को गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी की तलाश में छापे

मॉस्को: रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने हंसी-मजाक करते हुए साथी लड़की को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने से पहले युवक ने पीड़िता से पूछा कि क्या उसे डर लग रहा है? पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.  

इसलिए बची Girl की जान

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी डेनिस येगोरोव (Denis Yegoro) की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. आरोपी ने एक ऐसी पिस्तौल (Pistol) से वारदात को अंजाम दिया, जो अक्सर रेस शुरू करने का सिग्नल देने के लिए इस्तेमाल की जाती है, इसे स्टार्टिंग गन भी कहा जाता है. यही वजह रही कि सिर में गोली लगने के बाद भी लड़की की जान बच गई.

ये भी पढ़ें -US: सैन जोस में गोलीबारी, हमलावर ने 8 लोगों की हत्‍या की, खुद भी मारा गया

Friend ने सुनाई खौफनाक दास्तां

वारदात के समय पीड़िता के साथ उसकी एक दोस्त भी मौजूद थी. उसने बताया कि वो क्लास अटेंड करने के लिए आए थे, तभी डेनिस येगोरोव वहां पहुंच गया और उनसे हंसी-मजाक करने लगा. बातों-बातों में उसने पिस्तौल निकाल ली और हमें दिखाने लगा. पहले उसने मुझ पर पिस्तौल तानी फिर अचानक मेरी दोस्त की तरफ ले गया. उसने मेरी दोस्त से पूछा कि डर तो नहीं लग रहा है, इसके तुरंत बाद उसने फायर कर दिया. 

कई सालों की हो सकती है Jail

गोली लगते ही पीड़िता के सिर से खून बहने लगा और वह नीचे गिर गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने बताया कि डेनिस येगोरोव बच्चों को स्केटिंग सिखाने का काम करता है. यदि उसे दोषी करार दिया जाता है, तो कई साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं. इस घटना के बाद से दोनों महिलाएं डरी हुई हैं. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here