वेलेटाइन डे पर की शादी, 3 माह बाद फांसी पर लटकी मिली पत्नी, पति की भी गई जान Painful ending of love story! Married on Valentines Day, wife found hanging after 3 months, husband also died

सांकेतिक फोटो. 
Image Credit: pexels-pixabay

सांकेतिक फोटो.
Image Credit: pexels-pixabay

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के गंडई थाना क्षेत्र के धोधा गांव में एक प्रेम कहानी (Love Story) का दर्दनाक अंत हो गया.

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के गंडई थाना क्षेत्र के धोधा गांव में एक प्रेम कहानी (Love Story) का दर्दनाक अंत हो गया. इसी साल वेलेनटाइन डे के मौके पर 2 प्यार करने वाले मिनेश वर्मा और याशिका वर्मा शादी कर एक हुए थे. लेकिन बीते शुक्रवार को पत्नी याशिका की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली. इसके बाद पति मिनेश की मौत सड़क हादसे में हो गई. बताया जा रहा है कि मिनेश की तेज रफ्तार बाइक एक खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. गांव में माहौल गमगीन है. पति पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ गांव में ही किया गया.

पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि आपस में हुए विवाद के चलते मिनेश की पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी को फंदे पर लटका देख मिनेश खुद को संभाल नहीं सका वह अपनी बाइक उठाकर तेज रफ्तार में गंडई की दिशा में निकल गया. गांव से कुछ ही दूरी पर हनईबन गांव के पास में सड़क पर खड़े ट्रक पर अपनी बाइक सहित जा घुसा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

जांच कर रही है पुलिस

मामले में गंडई पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा का कहना है कि मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. बहरहाल घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन है ऐसे कदम उठाने पर गांव में चर्चा का माहौल है. पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है. जांच के बाद ही और चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here