US: 2 dead in Mass Shooting outside banquet hall in Florida, 20 injured | अमेरिका: बैंक्वेट हाल पर मास शूटिंग में दो की मौत, 20-25 लोग घायल

हायालिया (अमेरिका): साउथ फ्लोरिडा में एक बैंक्वेट हाल के बाहर गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी मियामी-डाडे काउंटी के एल. मुला बैंक्वेट में रविवार सुबह गोलियां चलनी शुरू हो गईं. यह स्थान हायालिया के नजदीक है. पुलिस ने मीडिया को यह जानकारी दी. 

एसयूवी वाहन से आए थे तीन हमलावर

पुलिस निदेशक अल्फ्रेडो ‘फ्रेडी’ रमीरेज III ने बताया कि इस सभागार को एक संगीत समारोह के लिए किराये पर दिया गया था. यहां तीन लोग एक एसयूवी वाहन से आए और बाहर मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. अधिकारियों का मानना है कि यह निशाना बनाकर की गई गोलीबारी है.

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

रमीरेज ने एक ट्वीट में कहा, ‘ये नृशंस हत्यारे हैं और इन्होंने भीड़ पर बिना दया दिखाए गोली चलाई.’ पुलिस ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 25 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नहीं है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here