Vietnam Covid 19 Virus Strain: Covid 19 hybrid strain: ब्लैक फंगस के बीच कोविड के नए वेरिएंट का खुलासा, हवा में तेजी से फैलता है वियतनाम वायरस – vietnam covid19 virus is a hybrid of india and uk strains which is very dangerous spreads quickly in air

​दो वायरस से मिलकर बना है वियतनाम में पाया गया वेरिएंट

वियतनाम में जिस वायरस की खोज हुई है उसे अभी तक GISAID (Global initiative on sharing all influenza data) द्वारा रिकॉर्ड नहीं किया गया है और न ही इस नए वेरिएंट को कोई नाम दिया गया है। हाल ही में वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन थान लॉन्ग (Nguyen Thanh Long) ने कोविड के नए वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है और इसे बेहद खतरनाक करार दिया है।

हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि इस समय देश के भीतर इस नए वेरिएंट के कितने मामले हैं। उन्होंने इसे दो वायरस का हाइब्रिड स्ट्रेन (Hybrid Strain) कहा है। उन्होंने बताया कि वियतनाम में भारत और ब्रिटेन में पाए जाने वाले कोविड-19 के दो मौजूदा वेरिएंट के लक्षणों को मिलाकर एक नया वेरिएंट मिला है।

COVID RT-PCR टेस्ट के सैंपल लेने का नया तरीका है बेहद आसान और सस्ता, सिर्फ 3 घंटे में पाएं रिजल्ट

​नए वेरिएंट को जल्द मिलेगा जेनेटिक कोड

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन थान लॉन्ग ने नए वेरिएंट की खोज के बाद एक राष्ट्रीय स्तरीय मीटिंग की और इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये वेरिएंट तेजी से हवा में फैलता है। उन्होंने कहा, जल्द ही इस वेरिएंट का जेनेटिक कोड जल्द उपलब्ध होगा।

​कोविड वेरिएंट के नाम

आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने पहले सात वायरस वेरिएंट का पता लगाया था – B.1.222, B.1.619, D614G, B.1.17 को यूके वेरिएंट के रूप में जाना जाता है और B.1.351, A.23.1 और B.1.617.2 को भारतीय वेरिएंट के रूप में जाना जाता है।

कोविड के इन वेरिएंट्स ने दुनिया भर में अपने प्रकोप से कोहराम मचा रखा है। जैसा कि आप जानते ही हैं जनवरी 2020 में कोविड-19 के वायरस की पहचान के बाद से अब तक इसके कई म्यूटेशन की पहचान की जा चुकी है।

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here