ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने की कोरोना गाइड लाइन  का पालन करने की अपील


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने की कोरोना गाइड लाइन  का पालन करने की अपील


थोड़ी सी लापरवाही परिवार के लिए बड़ा संकट बन सकती है
 


भोपाल : सोमवार, मई 31, 2021, 21:07 IST

   ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर जिले के कोविड प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर जिले-वासियों से अपील की है कि कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा है कि हमारी थोड़ी सी भी लापरवाही स्वयं और परिवार के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि  बाजार जाते समय मास्क लगाएँ, निश्चित दूरी बनाए रखें और कोरोना गाइड लाइन के अन्य बिंदुओं का पालन करें। 

    श्री तोमर ने बताया कि क्राइसिस  मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय के अनुसार ग्वालियर शहर के बाजार में  सड़क के एक ओर की दुकानें एक दिन और दूसरे ओर की दुकानें अगले दिन खुलेंगीं। हर चौथे-पाँचवे दिन समीक्षा होगी और संक्रमण कम होने पर पूरे बाजार खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।


राजेश पाण्डेय/ मधु सोलापुरकर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here