kareena kapoor khan mirror selfie: करीना कपूर ने दिखाई शेप में लौटती बॉडी की झलक, छोटे सा टॉप पहन शेयर की सेल्फी – kareena kapoor shares mirror selfie in bandeau top flaunting her body

करीना कपूर खान अपनी बॉडी को प्रॉउडली एम्ब्रेस करने के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि वो जो भी अटायर वेअर करती हैं, उनमें उनका कॉन्फिडेंस लेवल पूरे लुक का चार्म और ज्यादा बढ़ा देता है। पहली और सेकंड प्रेग्नेंसी के दौरान तक ऐक्ट्रेस खुद को लेकर यही अप्रोच फॉलो करती रहीं। बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने वेट लॉस के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की, बल्कि अपनी बॉडी को हील होने का पूरा टाइम दिया और धीरे-धीरे वर्कआउट की ओर लौंटी, जिसका रिजल्ट अब दिखने लगा है। इसकी झलक बेबो ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है।

ऑफिशल अकाउंट पर बेबो ने अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है। इसमें वह ऐथलीजर कॉम्बिनेशन के क्लोद्स पहनी देखी जा सकती हैं। पिक में अदाकारा को ब्लैक कलर के जॉगर्स पहने देखा जा सकता है। इस लो-वेस्ट बॉटम्स के साथ उन्होंने बैंडो टॉप मैच किया था। इस टॉप पर वाइट कलर का फ्लोरल ऐंड लीव्स प्रिंट था।

करीना की हॉटनेस
करीना ने अपने इस लुक को पूरी तरह से नैचरल रखा था। उन्होंने इसे जूलरी फ्री रखते हुए अपने बालों को स्लीक हाई बन में स्टाइल किया था। वहीं ऐक्ट्रेस का पोज उनकी पुराने शेप में लौटती बॉडी की झलक दिखा रहा था। ये सिंपल सा कॉम्बिनेशन भी ऐसा था, जो गॉरजस बेबो को हॉट लुक देते हुए, फैन्स को तारीफ करने पर मजबूर कर दे रहा था।


बेबो को पसंद हैं बैंडो टॉप

करीना को पसंद है ये कपड़े


वैसे करीना कपूर ने जिस टॉप को पहनकर अपनी तस्वीर शेयर की है, वो उन्हें काफी पसंद आते हैं। अदाकारा को कई बार इस तरह के क्लोदिंग पीस में देखा गया है। एक मूवी प्रमोशन के दौरान उन्होंने रॉयल ब्लू कलर के बैंडो के साथ सूट सेट मैच किया था। उस दौरान करीना कपूर का पूरा लुक इतना स्मार्ट और शीक लग रहा था कि उसने जमकर सुर्खियां बटोर ली थीं। इतना ही नहीं बेबो को इस लुक में देखने के बाद कई दूसरी ऐक्ट्रेसेस ने भी यही स्टाइल कॉपी किया था, लेकिन कोई भी बेबो जैसा असर नहीं छोड़ पाया।

फैशन टिप

अपनी वॉरड्रोब में ऐड करें ये पीस


करीना कपूर की तरह आप भी Bandeau को अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बना सकती हैं। आप चाहे तो इसे स्कर्ट या फिर पैंट्स के साथ भी मैच कर सकती हैं। इसके साथ जैकेट या लॉन्ग श्रग भी मैच किया जा सकता है, जो आपके कम्फर्ट लेवल को भी बरकरार रखेगा। इस क्लोदिंग पीस को वेअर करने पर ज्यादा हेवी जूलरी कैरी करने से बचें। इसकी जगह लाइट वेट चेन ऐंड पेंडेंट ज्यादा अच्छा लगेगा और टॉप को हाइलाइट होने का मौका मिलेगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here