12वीं के छात्र को बड़ी राहत, आंसरशीट कम पड़ने पर A4 साइज पेपर का यूज करने की छूट- Chhattisgarh News Big relief to 12th student exemption to use A4 size paper if the answer sheet falls short NODBK

इसके अलावा एक-एक पूरक उत्तर पुस्तिकाएं भी दी जा रही हैं. (सांकेतिक फोटो)

इसके अलावा एक-एक पूरक उत्तर पुस्तिकाएं भी दी जा रही हैं. (सांकेतिक फोटो)

अब अगर सप्लीमेंट्री आंसरशीट (Supplementary Answer Sheet) कम पड़ जाए तो स्टूडेंट A4 साइज के पेपर में उत्तर लिखकर इसे मेन आंसरशीट के साथ अटैच करके जमा कर सकते हैं. बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स को हर विषय के उत्तर लिखने के लिए एक-एक मुख्य उत्तर पुस्तिकाएं दे रहा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Chhattisgarh Board Of Secondary Education) के विद्यार्थियों के लिए एक राहतभरी खबर है.  12वीं के ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें आंसरशीट (Answer Sheet) कम पड़ जाए, उनके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक अहम आदेश जारी किया है. अब अगर सप्लीमेंट्री आंसरशीट कम पड़ जाए तो स्टूडेंट A4 साइज के पेपर में उत्तर लिखकर इसे मेन आंसरशीट के साथ अटैच करके जमा कर सकते हैं. बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स को हर विषय के उत्तर लिखने के लिए एक-एक मुख्य उत्तर पुस्तिकाएं दे रहा है. इसके अलावा एक-एक पूरक उत्तर पुस्तिकाएं भी दी जा रही हैं.

वहीं, इस साल की खास बात यह है कि कोविड संक्रमित होने पर स्टूडेंट को खुद सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है. वो अपने किसी परिचित या घर वालों को सेंटर पर भेज सकता है. जो व्यक्ति स्टूडेंट की तरफ से सेंटर पर आएगा उसे स्टूडेंट का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और स्टूडेंट के कोरोना संक्रमित होने का सर्टिफिकेट साथ सेंटर लेकर आना होगा. ये सुविधा सिर्फ कोविड संक्रमितों के लिए होगी. सेंटर पर बाकी स्टूडेंट को खुद जाकर पेपर लेना या जमा करना होगा.

पूरी की पूरी वापस जमा करनी होगी

वहीं, यदि परीक्षा के नियम की बात करें तो परीक्षार्थियों को निर्धारित केंद्र से उनके द्वारा चुने गए विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 1 जून से बंटना शुरू हो चुकी है, ये 5 जून तक बांटी जाएंगी. परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेने के बाद 5 दिन की समय सीमा में अपने निर्धारित केंद्र में उसे वापस जमा करेंगे. जो छात्र 1 तार ख को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका लेंगे, उन्हें 6 तारीख तक उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी. उत्तर पुस्तिकाएं जमा करते समय छात्र को उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर करना होगा. छात्र के द्वारा जितनी उत्तर पुस्तिका ली जाएगी पूरी की पूरी वापस जमा करनी होगी.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here