त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस और पूर्व सीएम रमन सिंह की मुलाकात पर कांग्रेस का तंज,Chhattisgarh Congress has taken a jibe at the meeting of Tripura Governor Ramesh Bais and Raman Singh– News18 Hindi

रायपुर. त्रिपुरा के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता रमेश बैस (Ramesh Bais) और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह (Raman Singh) की मुलाकात ने राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है. सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) ने इस मुलाकात पर सियासी तंज कसा है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल रमेश बैस ने रमन सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में दखल न देने की समझाइश दी है. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें कागजी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है और वहीं तक सीमित रहने के लिए कहा गया होगा.

बीजेपी का तीखा पलटवार

रमेश बैस और रमन सिंह की मुलाकात को रमन सिंह ने ट्वीट कर औपचारिक मुलाकात करार दिया था. जिस पर कांग्रेस के तंज पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को तरह तरह की बीमारियां घेर चुकी हैं. कुछ नेताओं को सुनाई नहीं देता है तो कुछ अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. साथ ही यह भी कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के नाम पर कांग्रेस सस्ती राजनीति कर रही है. यह कांग्रेस की समाप्त हो चुकी गरिमा को और गर्त में ढकेलती है.

रविवार को हुई थी राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बीच मुलाकात रविवार को उस वक्त हुई जब रमन सिंह पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने राजा तालाब पहुंचे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानाक रमन सिंह का काफिला रमेश बैस के घर पहुंचा. जहां बंद कमरे में दोनों के बीच करीब 40 मिनट की चर्चा हुई. इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here