Sex racket caught in red handed girl jumps from roof to escape from police death– News18 Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. थाना गंज अंतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में पुलिस ने मंगलवार रात दबिश दी. रेड के दौरान एक महिला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर अवस्था में उसे मेकाहार में दाखिल कराया गया था जहां आज उसकी मौत हो गई. मृतिका 35 वर्षीय रायपुर की रहने वाली बताई जा रही है. रेड की दहशत में महिला ने छलांग लगा दी थी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आंजनेय वाष्णेय तथा थाना गंज, थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर रेड डाली गई थी. महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से सात महिलाएं और दो पुरुष तथा होटल सांई राम गंज से चार महिलाएं तथा होटल संचालक ईश्वर चैधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था. पुलिस के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया. कार्रवाई के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्तिजनक सामान जब्त किया.

राजनांदगांव में बड़ी वारदात

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में पति द्वारा अपनी ही पत्नी को जान से मार देने की घटना सामने आई. पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है. पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है और पुलिस को गुमराह कर फरार हो गया. पुलिस दावा कर रही है कि पति मुकेश सोनकर द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या की गई है. मुकेश ने अपराध छुपाने के लिए अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट बसंतपुर थाने में लिखवाई. शक होने पर पुलिस आरोपी के घर तलाशी लेने पहुंची तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

बसन्तपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सोनकर ने बीते रविवार की शाम पुलिस थाने में पहुंचकर अपनी पत्नी के गुम होने की सूचना दर्ज करवानी चाही. पुलिस द्वारा सोनकर से पूछताछ की गई. सोनकर द्वारा बताया गया कि शाम 5 बजे से ही महिला घर से गायब है. पुलिस को मामला खटका और सोनकर को उसके घर लेकर पहुंची. घर में ताला लगा हुआ था, चाबी लाने की बात कहकर सोनकर मौके से अपनी मोटरसायकल में सवार होकर निकल गया.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here