Chhattisgarh News In Hindi : Divyang kid sang Arpa Parry’s Dhar, Collector performed live on FB; CM wrote very beautiful | दिव्यांग बच्चे ने गाया अरपा पैरी के धार… कलेक्टर ने एफबी पर लाइव किया; सीएम ने लिखा अति सुंदर

  • कलेक्टर ने बच्चे का वीडियो को अपनी फेसबुक में लाइव चलाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
  • वीडियो को सीएम भूपेश बघेल ने भी देखा, उन्होंने अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट में इस वीडियो को शेयर किया

Dainik Bhaskar

Feb 06, 2020, 08:54 AM IST

कवर्धा. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के दाैरे पर निकले। इस दौरान वे ग्राम सिघनपुरी स्थिति जिले के एक मात्र सरकारी दृष्टि और श्रवण बाधिर स्कूल पहुंचे। यहां वे बच्चों व शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान स्कूल के दृष्टि बाधिर छात्र टिकेश्वर वैष्णव ने कलेक्टर को राज्यकीय गीत अरपा पैरी के धार…को सुनाया। वहीं कलेक्टर ने बच्चे का वीडियो को अपनी फेसबुक में लाइव चलाया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। देखते ही देखते इसे एक घंटे के भीतर करीब दो हजार से अधिक लोगों ने देखा। वीडियो को सीएम भूपेश बघेल ने भी देखा। यही कारण है कि उन्होंने अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट में इस वीड़ियो को शेयर किया है। कलेक्टर ने इस वीडियो को बुधवार दोपहर 12 बजे अपने फेसबुक में लाइव चलाया था।

इसके बाद दोपहर तीन बजे सीएम भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पेज में वीडियो को शेयर किया। 3.50 बजे तक इस वीडियो को करीब 2837 लोगों ने देखा है व 813 लाइक, 76 कमेन्ट्स, 93 लोगों ने शेयर किया। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा कि अति सुंदर!

 कबीरधाम जिले के सिघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव का वीडियो प्राप्त हुआ। इस बच्चे ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… को गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आप सब भी देखें।

1 दिन में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के हिमोग्लोबिन की जांच का लक्ष्य

 बुधवार को नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा और बलौदा में निशुल्क हिमोग्लोबिन जांच अभियान की तैयारी के लिए मैदानी अमलों की कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने संयुक्त बैठक ली। उन्हांेनेे मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, ग्राम पंचायत के सचिवों से कहा कि शत-प्रतिशत सुपोषण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच अभियान का आयोजनजिले में 10 फरवरी को किया जा रहा है। इसमें 636 केन्द्र के माध्यम से शून्य से 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों, 15 से 49 वर्ष तक की महिलाआें और किशोरियों के हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि गांव और नगर में सेवा दे रहे मैदानी कार्यकर्ताओं के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिका तथा स्वास्थ्य विभाग के मितानिन घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। गांवों में मुनादी कराकर स्थान व तिथि की सूचना दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन हितग्राहियों को शिविर तक लाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल डिस्पेंसरी, आश्रित ग्राम सहित कुल 636 केन्द्रों में हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। लक्ष्य के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। बैठक में सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे सहित अन्य उपस्थित थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here