रायपुर. छठ पूजा (Chhath Puja 2021) के दौरान रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सूरत से हटिया के बीच तीन अतिरिक्त फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है. 09067/09068 सूरत-हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल की सुविधा 11 से 26 नवंबर, 2021 तक यात्रियों को मिलेगी. 09067 सूरत-हटिया साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल (Hatia-Surat Superfast Special Train) का परिचालन दिनांक 11, 18 और 25 नवंबर को होगा. यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सूरत से रवाना होगी. इसी प्रकार विपरीत 09068 हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल का परिचालन दिनांक 12, 19 एवं 26 नवंबर को होगा.
हर शुक्रवार को इस गाड़ी का परिचालन हटिया से होगा. इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे. केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी. साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा.
दुर्ग- छपरा, बिलासपुर-पुणे, दुर्ग नौतनवा, दुर्ग कानपुर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
गाड़ी संख्या 05160/05159दुर्ग- छपरा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 09 नवंबर एवं 15 नवंबर 2021 तक उपलब्ध रहेगी
गाड़ी संख्या 08201/08202 दुर्ग- नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 10 नवंबर एवं 12 नवंबर 2021 को उपलब्ध रहेगी
गाड़ी संख्या 08203/08204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 14 नवंबर 2021 को उपलब्ध रहेगी
ये भी पढ़ें: आम के 1 पेड़ को बचाने के लिए मॉडीफाई कर दी 25 करोड़ की बिल्डिंग, बनाया खूबसूरत घर, देखें PHOTOS
गाड़ी संख्या 08229/08230 बिलासपुर- पुणे-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 11 नवंबर को उपलब्ध रहेगी
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link

