रायपुर- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर में विचारधीन कैदी को भागने में सहयोग करने के मामले में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आरक्षक ने पहले कैदी के परिवार से संपर्क बनाया था. इसके बाद उसकी जेल भागने में मदद किया. प्राथमिक जांच में पाया गया कि उक्त आरक्षक द्वारा विचाराधीन कैदी अनुपम कुमार झा उर्फ अमर झा को फरार होने में सहयोग करने का तथ्य पाया गया. प्राथमिक जांच के बाद विभागीय जांच शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही भी संस्थित करते हुए थाना सिविल लाइन में अपराध क्र 580 /21धारा 225 भा द वि पंजीबद्ध करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई है.
विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा उर्फ अमर झा निवासी वैशाली नगर बिहार हाल पता धनेली मुझगहन रायपुर जिसके विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 263/2016 धारा 302, 34 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 06/2020 धारा 302, 34 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट, थाना डी. डी. नगर में अपराध क्रमांक 33/2019 धारा 307, 394, 397 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 314/18 धारा 392, 34 भादवि0 पंजीबद्ध है, जिसकी दिनांक 21 अक्टूबर को अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर में पेशी थी.
इसे भी पढ़ें–शराब पीकर कर रहे थे छेड़छाड़ : लड़की ने मारा चांटा, बोली -तुम जैसे लड़कों ने कर दिया है जीना दूभर…
उक्त पेशी में रक्षित केन्द्र रायपुर के आरक्षक 2477 रावेन्द्र प्रसाद पटेल की ड्यूटी लगायी गयी थी. पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा उर्फ अमर झा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. इस संबंध में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षक 2477 रावेन्द्र प्रसाद पटेल को निलंबित कर प्राथमिक जांच की गई.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news

