केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गोपाल कृष्ण माधव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शख्स दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का OSD बताया जा रहा है. सीबीआई ने गोपाल को एक टैक्स के मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.

