कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही साली का गैंगरेप (Gangrape) किया. पूरा मामला भोरमदेव थानाक्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि महिला के अनुसार चार लोगों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया, जिसमें एक आरोपी महिला का रिश्ते में जीजा है बाकि तीन अन्य उसके साथी बताए जा रहे हैं.
नशे में बारी-बारी से चारों ने महिला के साथ बलात्कार किया
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीजा और उसके दो साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है. एसपी ने बाकी आरोपियों के भी जल्द पकड़े जाने का दावा किया है. भोरमदेव थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी दस साल पहले हुई थी. पति के साथ विवाद होने के चलते वह पांच साल से अपने मायके में रह रही थी. उसके दो बच्चे भी है, जो उसी के साथ रहते हैं. गुरुवार को महिला का जीजा अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा. सभी ने रात में शराब पिया और फिर महिला के साथ वाद-विवाद किया. इसके बाद रात में शराब के नशे में बारी-बारी से चारों ने महिला के साथ बलात्कार किया, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में लिखवाई है.
एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि महिला का जीजा गुरुवार की शाम सात बजे उसके घर पहुंचा था. उसके साथ तीन दोस्त और थे, जिन्होंने शराब पी. साथ ही महिला को भी शराब पिलाई. रात 12 बजे जीजा व उसके दोस्तों ने मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपके शहर से (कवर्धा)
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Chhattisgarh news, Crime News, Kawardha news











