Chhattisgarh urban body elections biggest setbacks for the bjp in bhopalpatnam congress clean sweep mpns

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 15 सीटों पर हुए नगरीय निकाय में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी भोपालपटनम नगर पंचायत में खाता भी नहीं खोल सकी. कोंटा में उसे महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा. इस हार के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर धनबल और मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

गौरतलब है कि खैरागढ़ नगर पालिका में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया. यहां कांग्रेस-बीजेपी के खाते में 10-10 सीट गईं. बीरगांव चुनाव में जोड़-तोड़ के बाद ही सरकार बनेगी. यहां स्पष्ट बहुमत के लिए 21 सीट जीतना था, लेकिन कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं. 10 सीटो में भाजपा, 5 सीटो पर जोगी कांग्रेस और 6 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं. यदि वहां कांग्रेस छोड़ सरकार बनेगी तो तीनों दलों को एक होना होगा. कांग्रेस सेंध मारकर ही शहर सरकार बना सकती है.

जहां बहुमत नहीं वहां बना सकती है कांग्रेस सरकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि जहां बहुमत नहीं है वहां निर्दलीयों से बातचीत की जाएगी. पार्टी के प्रभारी इस मसले को देख लेंगे. गौरतलब है कि इस तरह से संकेत मिले कि शहर सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति होगी. नगरी निकाय के चुनाव में कांग्रेस के प्रबंधन के आगे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी चीत हो गया. निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को भी उतरना पड़ा, मगर जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने चुनाव में धनबल के दुरुपयोग के साथ-साथ शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

15 निकायों की जीत का आंकड़ा

  • नगर पालिका निगम बीरगांव: 40 में से कांग्रेस- 19, भाजपा -10, जनता कांग्रेस- 5, अन्य- 6
  • नगर पालिक निगम रिसाली: 40 में से कांग्रेस-21, भाजपा-12, अन्य- 7,
  • नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा: 40 में से कांग्रेस- 19, भाजपा-15, अन्य- 6
  • नगर पालिका सारंगढ़: 15 में से कांग्रेस-11, भाजपा-3, अन्य- 1
  • नगर पालिका बैकुंठपुर: 20 में से कांग्रेस -11, भाजपा- 7, निर्दलीय-
  • नगर पालिका शिवपुर चरचा: 15 में से कांग्रेस- 8, भाजपा-5, निर्दलीय- 2
  • नगर पालिका खैरागढ़:  20 में से कांग्रेस -10, भाजपा-10, अन्य- 0
  • नगर पालिका जामुल: 20 में से भाजपा-10, कांग्रेस-5, जनता कांग्रेस- 1, अन्य 4
  • नगर पंचायत मारो: 15 में से कांग्रेस-9, भाजपा -5, अन्य- 1

नगर पंचायतों की जीत का आंकड़ा

  • नगर पंचायत प्रेम नगर: 15 में से कांग्रेस -11, भाजपा-2, अन्य-2
  • नगर पंचायत नरहरपुर: 15 में से कांग्रेस-11, भाजपा-4, अन्य -0
  • नगर पंचायत कोंटा: 15 में से कांग्रेस-14, भाजपा-1, अन्य-0
  • नगर पंचायत भैरमगढ़: 15 में से कांग्रेस-10, भाजपा-5, अन्य-0
  • नगर पंचायत भोपालपट्टनम: कांग्रेस- 15, भाजपा-0, अन्य-0

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here