Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news lord39s avatar to protect devotees pandey | भक्तों की रक्षा के लिए होता है भगवान का अवतार: पांडेय


धनोरा के महावीर उद्यान में भागवत कथा हो रही है। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा श्रीराधा कृष्ण मंदिर समिति में चल कर श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन व्यास पीठ कथा वाचिका अंगेश्वरी पांडेय ने राम व कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कहा कि अधर्म का नाश व भक्तों के उद्धार के लिए भगवान का अवतरण हुआ है। कृष्ण की धार्मिक कथा व्याख्यान व भगवत मंच पर नन्हें बाल गोपाल बाल लीलाओं के जीवंत चित्रण से झुमते गाते ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण के जन्म का जन्मदिवस मनाया। बाल रूप श्रीकृष्ण व साथियों ने मटकी फोड़ दही लूट की झांकी प्रस्तुत की गई। फिर गिरिराज धारण की कथा सुनाई गई। पर्यावरण का महत्व बताया गया। 56 प्रकार के भोग अर्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मण बाबाजी, राजू यादव, नंद पंडा, विनोद साहू, गुलाब साहू, लुनकरण मनसुखा, गज्जू बब्लू, वासुदेव सपरे, झब्बू फुदुकराम, सुखीराम, मनोज पटेल, योगेश समेत सभी ग्रामीण और वरिष्ठगण मौजूद रहे।

श्रीराधाकृष्ण मंदिर धनोरा में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here