Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Cold Weather, Rain News Updates On Fog in Raipur Latest News On Vivekananda Airport | तेज बारिश और धुंध ने रोका उड़ान का रास्ता, रायपुर में अभी तक एक भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं

  • छत्तीसगढ़ में दो दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज, दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में कोल्ड-डे घोषित
  • घने बादल और कोहरा अाज और कल भी, राजधानी सहित कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी

Dainik Bhaskar

Feb 07, 2020, 10:36 AM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश, धुंध और कोहरा जारी है। तेज बारिश और धंुध ने एक ओर जहां रायपुर आने वाली उड़ानों का रास्ता रोक दिया है, वहीं मौसम के बदले मिजाज के कारण दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में कोल्ड-डे घोषित कर दिया गया है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अभी तक एक भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो सका है। दिल्ली से आने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट को फिर नागपुर डायवर्ट किया गया है। हालांकि कुछ घंटों बाद उड़ान सेवाएं बहाल होेने की संभावना है। 

रायपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 700 मीटर
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी की वजह से शुक्रवार सुबह से एक भी फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो पाया है।  रनवे पर उतरने के लिए 1200 मीटर विजिबिलिटी की आवश्यकता होती है और सुबह से ही विजिबिलिटी 700 मीटर है। धंुध के कारण कई उड़ानें देर से हैं। इसके कारण एयरपोर्ट पर यात्री भी परेशान हैं। गुरुवार को भी धुंध के कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। वह फ्लाइट दोपहर 12 बजे के बाद ही रायपुर आ सकी। 

अफगानिस्तान मं‌े सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर
अफगानिस्तान मं‌े सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में गुरुवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह 7 बजे तक भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन में ठंड लगी और तापमान में इतनी गिरावट अाई कि यह लगभग रात के बराबर हो गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को दोपहर तक घने बादलों और फिर तीन-चार दिन हल्के बादल रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here