weight gain food: according to different research include these 8 white color food in your diet to gain weight in healthy way – Weight gain foods: पाउडर के डिब्बे फेंको बाहर, वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 सफेद चीजें, दुबले-पतले शरीर को मिलेगी ताकत

बेशक वजन बढ़ना आजकल की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है लेकिन बहुत से लोग अपने दुबले-पतले शरीर से भी परेशान हैं। जाहिर है दुबलापन आपके कॉन्फिडेंस को कम कर सकता है। ऊपर से ऐसे लोगों को खूब मजाक भी बनाया जाता है। वजन कम होना अच्छी सेहत की निशानी नहीं है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ज्यादा वजन होने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। कम वजन वाले लोगों को इनफर्टिलिटी, इम्यून सिस्टम कमजोर होना, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्जरी के दौरान जोखिम बढ़ना, कुपोषण आदि की समस्या हो सकती है।

लोग यह सवाल करते हैं कि वजन कैसे वजन कैसे बढ़ाएं? तो इसका सीधा सा जवाब है आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ा सकें। अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए पाउडर या किसी सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हम आपको कुछ सफेद रंग की चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकती हैं।

(फोटो साभार: TOI)

दूध

दूध फैट, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का भंडार है। यह कैल्शियम सहित विटामिन और मिनरल्स का भी बेहतर स्रोत है। एक अध्ययन में पाया गया कि एक कसरत के बाद स्किम मिल्क पीने से मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

चावल

एक कप चावल में लगभग 200 कैलोरी होती है और यह कार्बोहाइड्रेट का भी एक अच्छा स्रोत है, जो वजन बढ़ाने में हेल्प कर सकता है। आप चावल को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें प्रोटीन से भरपूर सब्जियों को शामिल करें।

आलू

इन चीजों में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। स्टार्च को मांसपेशियों को बढ़ाने और वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। ध्यान रहे कि आलू चिप्स या फ्रेंच फ्राइज का अधिक सेवन न करें।

काजू

काजू, बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे पोषक तत्वों और कैलोरी से भरपूर होते हैं। एक चौथाई कप काजू में लगभग 130 कैलोरी होती है। आपको रोजाना एक मुठ्ठी काजू का सेवन करना चाहिए। आप इसे भिगोकर भी खा सकते हैं।

अंडे

अंडे प्रोटीन, हेल्दी फैट और अन्य पोषक तत्वों का एक बढ़िया अच्छा स्रोत हैं। इसकी जर्दी में वो सभी तत्व पाए जाते हैं जिससे मांसपेशियों को बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए आपको उबले अंडों का सेवन करना चाहिए।

पनीर

पनीर फैट, प्रोटीन, कैल्शियम और कैलोरी का सबसे अच्छा स्रोत है। वजन बढ़ाने की चाहत रखने वाले व्यक्ति को फुल-फैट चीज का चयन करना चाहिए। इसके लिए आप कच्चा पनीर भी खा सकते हैं।

दही

दही खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। फ्लेवर्ड योगर्ट और कम फैट वाले योगर्ट से बचें, क्योंकि इनमें अक्सर अतिरिक्त शुगर होती है। रोजाना एक कटोरा दही खाने की कोशिश करें।

पास्ता

पास्ता स्वस्थ वजन बढ़ाने के एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसमें शामिल चीजों में भी कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. ध्यान रहे कि बहुत अधिक पास्ता खाने से बचें। हमेशा साबुत अनाज से बने पास्ता को चुनें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here