Chhattisgarh News In Hindi : Raipur Bharat Mata School Missing Students Found In Odisha | भारत माता स्कूल से लापता हुए चार बच्चे ओडिशा से बरामद, प्लानिंग बनाकर निकले थे घूमने के लिए

  • आमानाका क्षेत्र के टाटीबंध से 3 फरवरी की शाम व 4 फरवरी की सुबह  गायब हुए थे चारों बच्चे
  • परिजनों ने अपहरण की दर्ज कराई थी एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे चारों एक साथ 

Dainik Bhaskar

Feb 07, 2020, 03:56 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर से लापता हुए चारों बच्चों काे पुलिस ने शुक्रवार को ओडिशा से बरामद कर लिया है। चारों बच्चे प्लानिंग बनाकर घूमने के लिए निकले थे। पुलिस इन्हें लेकर देर शाम तक रायपुर पहुंच जाएगी। चारों बच्चे 3 फरवरी की शाम और 4 फरवरी की सुबह से गायब थे। परिजनों ने इनके अपहरण की आशंका जताते हुए आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद टाटीबंध स्थित स्कूल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में चारों एक साथ दिखाई दिए थे। 

तबीयत बिगड़ी तो दोस्त को किया कॉल, ट्रेस कर पुलिस पहुंची

  1. जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्तों में दो भाई-बहन हैं। इन सबने ओडिशा घूमने की योजना बनाई थी। इसकी जानकारी चारों ने अपने एक और दोस्त को भी दी थी। प्लानिंग के तहत भाई-बहन बिना किसी को बताए घर से निकल गए। जबकि एक लड़के ने शादी में शामिल होने अग्रसेन भवन जाने अौर एक अन्य किशोरी स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद चारों ट्रेन से भिलाई होते हुए डोंगरगढ़ घूमने गए और वहां से ओडिशा चले गए। 

  2. पुलिस ने चारों बच्चों को ओडिशा के राउरकेला से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घूमने के दौरान एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्होंने रायपुर में अपने दोस्त को कॉल किया और उसे जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और बच्चों तक पहुंच गई। फिलहाल ज्यादा जानकारी बच्चों के रायपुर पहुंचने के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस का कहना है कि चारों बच्चे ठीक और सकुशल हैं। बच्चों की उम्र 14 से 15 साल है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here