कांकेर के एडिशनल SP गोरखनाथ बघेल को हार्ट अटैक, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर्स ने भेजा रायपुर

कांकेर. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिले के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल को दिल का दौरा पड़ा है. मंगलवार की दोपहर को अचानक बेचैनी बढ़ने के बाद उन्हें स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर में रेफर कर दिया है. ज्यादातर समय नक्सल प्रभावित इलाकों में ही पदस्थ रहने वाले गोरखनाथ बघेल की उम्र 61 वर्ष है. छह महीने बाद उनका रिटायरमेंट है. स्वास्थ्य खराब होने पर आज उनके मातहत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के अपने शासकीय आवास में गोरखनाथ आराम कर रहे थे. तभी अचानक उन्हें बेचैनी लगी और पसीने आने लगे. घर में उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. तभी परिवार के लोगों ने बंगले में ड्यूटी कर रहे आरक्षकों को बुलाया. उसके बाद उन्हें स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं.

स्थिर है हालत
मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल एएसपी गोरखनाथ बघेल की हालत खतरे से बाहर है. जरूरी दवाइयां देने के बाद उन्हें आराम महसूस हुआ. इसके बाद एंबुलेंस से ही उन्हें राजधानी रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया. आज शाम तक वे रायपुर पहुंच जाएंगे. डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें माइनर अटैक आया है. इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है. बता दें कि गोरखनाथ बघेल घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर में तैनाती के दौरान कई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं. नक्सल नेटवर्क के मामले में इनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है. गोरखनाथ बघेल के साथ एक मेडिकल टीम भी रवाना की गई है.

आपके शहर से (कांकेर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Chhattisgarh news, Heart attack


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here