Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – Introduction of satnami society on conference 9 | सतनामी समाज का परिचय सम्मेलन 9 को

तिल्दा-नेवरा| गुरुघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में 9 फरवरी को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अलावा कई राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचकर जीवन साथी पसंद करेंगे।

आयोजन समिति के प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल अौर प्रतिनिधि बुहन बसंत ने बताया कि सुबह 9 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीयन किया जाएगा। यहां नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा, समाज के विधवा, विधुर, तलाकशुदा महिला-पुरुष भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अौर अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं श्रममंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here